BSEB STET 2024: बिहार एसटीईटी एग्जाम के लिए तुरंत करें अप्लाई, इस दिन जारी होगा डमी एडमिट कार्ड

BSEB STET 2024, Bihar BSEB STET Dummy Admit Card 2024: बिहार एसटीईटी के लिए आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी यहां बीएसईबी एसटीईटी डमी एडमिट कार्ड 2024 डेट चेक कर सकते हैं।

BSEB STET 2024, Bihar BSEB STET Dummy Admit Card 2024: बिहार माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (Bihar STET 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। अगर आप भी बिहार एसटीईटी एग्जाम 2024 में भाग लेना चाहते हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet2024.com पर 2 जनवरी 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

BSEB STET 2024

BSEB STET 2024

BSEB STET Dummy Admit Card 2024: कब आएगा डमी एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार एसटीईटी का आयोजन मार्च में किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी में और डमी एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

End of Feed