BSEB Bihar STET Result 2025 Date, Kab Aayega, Sarkari Result 2025: बीएसईबी एसटीईटी परीक्षा को लेकर बड़ी (Bihar STET Result 2025) खबर है। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड किसी भी वक्त माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे घोषित कर (BSEB STET Result 2025) सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणाम आज रात तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। इससे पहले, बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा था कि परिणाम दिसंबर के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
Bihar STET Result 2025: यहां देखें कब जारी होगा बिहार एसटीईटी परीक्षा का रिजल्ट
Bihar STET Result 2025: कब हुई थी बिहार एसटीईटी की परीक्षा
बता दें बिहार एसटीईटी परीक्षा 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा के कुछ ही दिनों के भीतर आंसर की भी जारी कर दी गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 27 नवंबर तक का समय दिया गया था। वहीं अब जल्द ही रिजल्ट जारी हो सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
Bihar STET Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले bsebstet.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSEB Bihar STET Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
Bihar STET Result 2025 Scorecard: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
Bihar STET Cut Off 2025 Expected: यहां देखें संभावित कटऑफ
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की संभावित कटऑफ यहां देख सकते हैं।
| अनारक्षित वर्ग (General Category) | 75 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 60 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 60 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 63.75 |
| बीसी (BC) | 68.25 |
| महिला वर्ग के लिए | 60 |
