Bihar DElEd Result 2022 Out: खत्म हुआ इंतजार! जारी हुआ बिहार डीएलएड का रिजल्ट,‌ यह‌ रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 04:11 PM IST

Bihar DElEd Result 2022 Out, BSEB Bihar DElEd Exam Result 2022, biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। बिहार डीएलएड परीक्षा 14 सितंबर से 20 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट जारी
  • biharboardonline.bihar.gov.in पर‌ चेक करें नतीजे
  • सितंबर में हुई थी परीक्षा

Bihar DElEd Result 2022, BSEB Bihar DElEd Result 2022 Released, biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com: बिहार डीएलएड रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना ने बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह‌ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर नतीजे देख सकते हैं।

Bihar Deled Result 2022 OUT

बिहार डीएलएड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

बिहार डीएलएड परीक्षा 14 सितंबर से 20 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सामान्य हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी और तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता से सवाल पूछे गए थे। परीक्षा की उत्तर कुंजी 23 सितंबर को जारी की गई थी और अभ्यर्थियों को 25 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। बिहार बोर्ड ने अब इस प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। ‌ अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

End of Feed