Bihar DElEd Entrance Exam 2025: बढ़ाई गई बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा की पंजीकरण तिथि, जानें कैसे करें आवेदन

Bihar DElEd Entrance Exam 2025 Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बीएसईबी ने बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी, 2025 कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से आवेदन कर सकेंगे।

Bihar DElEd Entrance Exam 2025 Last Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, बीएसईबी की ओर से बड़ी खबर आई है। समिति ने बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। अब आवेदन करने की अंतिम तिथि (Bihar DElEd Entrance Exam 2025 Date) 15 फरवरी, 2025 है। जो उम्मीदवार बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (एफ से एफ) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट (Bihar DElEd Entrance Exam 2025 Official Website) secondary.biharboardonline.com पर खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकेंगे।

Bihar DElEd Entrance Exam 2025 Last Date extended

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

जिन लोगों ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की अंतिम परीक्षा में 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

End of Feed