Bihar Board 12 Sent up Exam Date 2024: जारी हुआ बिहार बोर्ड सेंट अप परीक्षा का शेड्यूल, एक क्लिक पर देखें डेटशीट

Bihar Board 12 Sent up Exam Date 2024: बिहार स्कूल परीक्षा समिति ने कक्षा 12वीं सेंट अप परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Bihar Board 12th Sent up Exam Date 2024, BSEB 12th Sent Up Exam Schedule: बिहार बोर्ड इंटर के छात्रों के लिए अहम (Bihar Board 12th Sent up Exam Date ) सूचना है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल विषयवार जारी कर दिया है। परीक्षा 30 अक्टूबर 2023 से 06 नवंबर 2023 तक आयोजित (BSEB 12th Sent Up Exam Schedule) की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्टों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से शाम 5:15 तक निर्धारित होगी। बोर्ड ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है।

BSEB Bihar Board 12 Sent up Exam Date 2024

BSEB Bihar Board 12 Sent up Exam Date 2024: यहां देखें बिहार बोर्ड सेंट अप परीक्षा का शेड्यूल

बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, 30 अक्टूबर 2023 को फिजिक्स/फिजॉस्फी/इंटरप्रिन्योरशिप के पेपर के साथ होगी। दूसरी पाली में पॉलिटिकल साइंस, अकाउंटेंसी व केमिस्ट्री की परीक्षा आयोजित की जाएगी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

End of Feed