Bihar Board Exam 2026: परीक्षा केन्द्रों पर जबरदस्ती घुसे तो होगी जेल, दो साल के लिए परीक्षा से निष्कासित करने का फैसला

BSEB Bihar Board exam 2026: बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा के दौरान एग्जाम सेंट पर लेट पहुंचने के बाद जबरदस्ती एवं अवैध रूप से परीक्षा परिसर में प्रवेश करने वाले छात्रों पर अब शिकंजा कसा जाएगा। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि ऐसे छात्रों को दो वर्ष के लिए परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा एवं प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

BSEB Bihar Board exam 2026: बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा के दौरान एग्जाम सेंट पर लेट पहुंचने के बाद जबरदस्ती एवं अवैध रूप से परीक्षा परिसर में प्रवेश करने वाले छात्रों पर अब शिकंजा कसा जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पर प्रवेश को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक राज्य के सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

Bihar Board Exam 2026 Guidelines

Bihar Board Exam 2026 Guidelines

बोर्ड ने साफ कर दिया है कि ऐसे छात्रों को दो वर्ष के लिए परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा एवं प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। यह फैसला हाल ही में परीक्षा के दौरान हुए छात्रों के हंगामे के बाद लिया गया है। बोर्ड ने साफ कहा है कि ऐसे परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने वाले केन्द्राधीक्षक के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई एवं कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। भीड़-भाड़ से बचने और परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।

End of Feed