Bihar School Examination Board Bihar Board Class 12th Exam 2023 को लेकर बड़ी खबर आई है। 31 जनवरी को जारी एक सूचना में कहा गया है कि बिहार बोर्ड में शामिल होने वाले उम्मीदवार हर तरह की घड़ी पहन कर परीक्षा नहीं दे सकते हैं। वे केवल सुई वाली घड़ी के साथ ही परीक्षा हॉल में एंट्री पा सकते हैं।
बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 की शुरुआत 1 फरवरी से हो गई है, परीक्षा का समापन 11 फरवरी 2023 को किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा जारी एक सूचना में कहा गया है कि 'इंटरमीडियट/ माध्यमिक वार्षिक (सैद्धांतिक) 2023 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक वॉच, स्मार्ट वॉच या मैग्नेटिक वॉच पहनकर परीक्षा हॉल में प्रवेश वर्जित है, परीक्षार्थी मात्र सुई वाली घड़ी पहन कर ही परीक्षा दे सकते हैं।'
बता दें, सूचना में कहा गया है कि पकड़े जाने पर इसे कदाचार माना जाएगा और परीक्षा से निष्कासित किया जा सकता है। इसकी जवाबदेही संबंधित परीक्षार्थी एवं वीक्षक की होगी।
आधिकारिक सूचना -
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
- छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
- छात्रों को परीक्षा हॉल में कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या पेपर नहीं ले जाना चाहिए।
- वैलिड आईडी प्रूफ के साथ कक्षा 12 के लिए बीएसईबी एडमिट कार्ड 2023 ले जाना अनिवार्य है।
गणित और हिंदी से शुरू होगी परीक्षा
परीक्षा दो पालियों में होगी और कल गणित और हिंदी के पेपर से शुरू होगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक है। दूसरी पाली दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
