BSEB Bihar Board Extends Registration Date: बिहार बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बिहार बोर्ड के 11वीं के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन करने की तारीख बढ़ा दी है। ध्यान रहे, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 2025 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कक्षा 11वीं के छात्रों के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाई है। छात्र यहां से नई तारीख देखें।
बिहार बोर्ड पंजीकरण की तिथि (image - canva)
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 दिसंबर, 2023 है। यदि कोई संदेह है तो बिहार बोर्ड के छात्र अपने स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण करने के लिए, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट, SeniorSecondary.biharboardonline.com पर जाने की जरूरत है।
शुल्क का भुगतान जरूरी
सफल पंजीकरण तभी माना जाएगा जब छात्र आवेदन पत्र भरने के बाद निर्धारित शुल्क (515 रुपये या 915 रुपये) का भी भुगतान कर देंगे। अगर लॉगिन करने में दिक्कत आ रही है तो स्कूल के प्रिंसिपलों से सहायता लेने के अलावा आप हेल्पलाइन 0612-2230039 नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना में लिखी है यह बात
Session 2023-25 में मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में इंटरमीडिएट (11वीं कक्षा) में नामांकित नियमित कोटि के विद्यार्थियों के लिए एवं स्वतंत्र कोटि के विद्यार्थियों के लिए सूचीकरण/अनुमति आवेदन भरे जाने एवं शुल्क जमा करने के संबंध में आवश्यक सूचना:-
किन्हें करना होगा पंजीकरण
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 11वीं कक्षा के उन छात्रों को अंतिम अवसर दिया है जिन्होंने अभी तक 2025 बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण नहीं कराया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, 2023 है, और यह उन लोगों के लिए आखिरी मौका है जिन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं की है।
कौन नहीं दे सकेंगे परीक्षा
ध्यान रहे, सफलतापूर्वक पंजीकरण न होने पर आगामी बोर्ड परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं मिलेगा। छात्र यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आवेदन पत्र डाउनलोड करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
