BSEB Bihar Board 2026 Intermediate Special Examination 2026 and Intermediate Compartmental Examination 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है और अब 10वीं का रिजल्ट जारी होना है, जो कि इसी महीने के अंत तक जारी कर दिया जाएगा। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) द्वारा 23 मार्च को कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) के नतीजे घोषित होने के बाद बीएसईबी ने इन्टरमीडिएट विशेष परीक्षा, 2026 और (ii) इन्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्टल परीक्षा, 2026 से जुड़ा अहम अपडेट जारी कर बताया है कि इच्छुक उम्मीदवार 2 अप्रेल तक विशेष परीक्षा या कम्पार्टमेन्टल परीक्षा के लि आवेदन कर सकेंगे।
बिहार बोर्ड ने जारी किया इन्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्टल परीक्षा से जुड़ा अपडेट, तुरंत करें चेक
जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि 'परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए सभी पात्र विद्यार्थियों का ऑनलाईन परीक्षा आवेदन शिक्षण संस्थानों के प्रधान द्वारा 2 अप्रेल 2026 तक भरा जाएगा।
ऑनलाईन परीक्षा आवेदन करने के लिए इच्छुक छात्रों को intermediate.biharboardonline.com/ पर जाकर आवेदन करने की जरूरत है।
इन परीक्षाओं के लिए आवेदन विंडो भी 25 मार्च से खुल गई है। ये परीक्षाएं उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती हैं जो मुख्य परीक्षा में एक या अधिक विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाए थे; इससे उन्हें अपना एक वर्ष बर्बाद किए बिना अपनी शैक्षणिक स्थिति में सुधार करने का मौका मिलता है।
कब जारी होगा इन परीक्षाओं का रिजल्ट
बोर्ड ने संकेत दिया है कि कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षाओं के नतीजे 31 मई, 2026 तक घोषित होने की संभावना है, जिससे छात्रों की शैक्षणिक प्रगति समय पर सुनिश्चित हो सकेगी।
इस वर्ष, बिहार बोर्ड ने कक्षा 12 की परीक्षाओं में कुल 85.19% उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। टॉपर्स की सूची में, आदित्य प्रकाश अमन ने विज्ञान संकाय (Science stream) में 96.20% अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि निशु कुमारी ने कला संकाय (Arts stream) में 95.80% अंकों के साथ टॉप किया। वाणिज्य संकाय (Commerce stream) में, अदिति कुमारी 96% अंकों के साथ सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा के रूप में उभरीं।
