BSEB Bihar Board 12th Inter Result 2026 Kab Aayega, Sarkari Result 2026 (बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026): बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संपन्न हो (Bihar Board 12th Result 2026) चुकी हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 12वीं की परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की (Bihar Board Inter Result) गई थी। परीक्षा के लिए 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इस बीच छात्र व अभिभावक जानना चाहते हैं कि क्या बिहार बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स की परीक्षा (Bihar Board 12th Intermediate Result) एकसाथ होगी। बता दें इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। हालांकि पिछले साल के आंकड़ो पर नजर डालें तो तीनों स्ट्रीम के नतीजे एकसाथ घोषित किए गए थे। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी रिजल्ट एकसाथ जारी किया जा सकता है।
BSEB Bihar Board 12th Inter Result 2026: यहां देखें बिहार बोर्ड 12वीं के पिछले 5 साल का पास पर्सेंटेज
परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com, biharboardonline.bihar.gov.in. results.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। यहां आप जान सकते हैं कि बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब जारी होगा? बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 डेट, बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? बिहार बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा?
Bihar Board 12th Result 2026 Kab Aayega: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड रिजल्ट जारी करने से एक दिन पहले डेट घोषित कर देता है। ऐसे में अभी रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है। अभी कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद अंकों को साइट पर अपलोड किया जाएगा। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि रिजल्ट पिछली बार की तरह मार्च के अंतिम सप्ताह तक घोषित किए जा सकते हैं।
Bihar Board 12th Result 2026 Link: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां चेक कर सकेंगे
biharboardonline.com
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
Bihar Board 12th Pass Percentage: बिहार बोर्ड 12वीं पिछले 5 साल के पास पर्सेंटेज
| 2025 | 85.56% |
| 2024 | 87.21% |
| 2023 | 83.7% |
| 2022 | 80.15% |
| 2021 | 78.04% |
| 2020 | 80.44% |
How To Check Bihar Board 12th Result 2026: कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
- सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board 12th Intermediate Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसके बाद मार्कशीट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट या किसी भी जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन से जुड़े रहें। यहां आपको सबसे पहले व सबसे सटीक जानकारी दी जाएगी।
