BSEB 10th Admit Card 2023: शेष विद्यार्थियों के लिए जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड, यहां से करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 01:02 PM IST

BSEB Bihar Board 10th Admit Card OUT: बिहार बोर्ड ने 10वीं के उन छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिन लोगों के लिए एडमिट कार्ड इसलिए जारी नहीं किए गए थे, क्योंकि उनके द्वारा शुल्क नहीं जमा किया गया था।

BSEB Bihar Board 10th Admit Card Released: बिहार बोर्ड ने 10वीं के उन छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिन लोगों के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए थे। इस बार केवल शेष विद्यार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है। बता दें, कल यानी 17 जनवरी 2023 को बिहार बोर्ड ने 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया था, लेकिन 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड से कुछ दिन पहले 10वीं का एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका था, लेकिन आधिकारिक ट्वीट में यह बताया गया है कि बहुत से ऐसे छात्र थे जिनके एडमिट कार्ड इसलिए जारी नहीं किया गया था, क्योंकि उनके द्वारा फीस जमा नहीं की गई थी। लेकिन अब इन शेष विद्यार्थियों के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

BSEB ने यह जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी है। बता दें, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 8 जनवरी, 2023 को BSEB 10वीं का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया था, जिसे biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि आप secondary.biharboardonline.com से भी अपडेट चेक कर सकते हैं।

End of Feed