एजुकेशन

BSEB Bihar Board 12th Admit Card: जारी हो गया बिहार बोर्ड 12वीं का प्रवेश पत्र

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 17, 2023, 03:52 PM IST

BSEB Bihar Board 12th Admit Card Released: बिहार बोड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, अभी केवल 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी किया गया है, जबकि 10वीं के लिए भी जल्द ही बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। BSEB ने यह जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी है

बिहार बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, अभी केवल 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी किया गया है, जबकि 10वीं के लिए भी जल्द ही बिहार बोर्ड एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। BSEB ने यह जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी है, बिहार बोर्ड ने ट्वीट में कहा 'BSEB द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा, 2023 का जारी किया गया Admit Card'

12वीं बोर्ड के उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि आधिकारिक वेबसाइट inter23.biharboardonline.com पर जाकर भी प्रवेश पत्र को डाउनलोड किया जा सकता है।

बताते चलें पिछले साल दिसंबर 2022 को बिहार बोर्ड 2023 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था। 2023 का वार्षिक कैलेंडर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा जारी किया गया। बिहार बोर्ड के छात्र विस्तृत डेटशीट और टाइम-टेबल को इस लिंक से biharboardonline.bihar.gov.in पर देखें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article