BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट, जानें कब जारी हो सकते हैं नतीजे

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2025 (बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट) : इस वर्ष बिहार बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 15.68 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। वहीं 12वीं की परीक्षा में 12.92 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। कयास लगाया जा रहा है कि 12वीं रिजल्ट 21 - 31 मार्च 2025 के बीच आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com जारी किया जा सकता है

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2025 (बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट): बिहार बोर्ड 10वीं (BSEB 10th Result 2025) 12वीं (BSEB 12th Result 2025) की परीक्षा फरवरी में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 12 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेश करवाया था। वहीं अब सभी छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कॉपियों का मूल्यांकन समाप्ति की ओर है। किसी भी वक्त टॉपर्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। हालांकि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.comपर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2025

BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2025: यहां देखें बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

बीएसईबी 10वीं 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें रिजल्ट

  1. BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब BSEB Bihar Board 12th Intermediate Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना Roll Number, Roll Code और DOB दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट पिछले साल कब जारी हुआ था

बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट पिछले साल कब जारी हुआ थारिजल्ट जारी होने की तारीख
202422-31 मार्च (संभावित)
202423 मार्च
202321 मार्च
202216 मार्च
202126 मार्च
202024 मार्च

ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी 23 से 25 मार्च तक रिजल्ट का ऐलान किया जा सकता है। हालांकि इससे संबंधित कोई ऑफिशियल अपडेट अभी नहीं आया है।

बीएसईबी 10वीं 12वीं का रिजल्ट प्रेस कांफ्रेंस के जरिए आएगा

बता दें हर बार की तरह इस बार भी बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए नतीजे का ऐलान करेंगे। इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर, रोल कोड व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर नतीजे चेक कर सकेंगे। छात्र नीचे दिए इन वेबसाइट पर सबसे पहले अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक

  • secondary.biharboardonline.com
  • results.biharboardonline.com
  • bsebmatric.org
  • india result

रीचेकिंग के लिए अप्लाई कैसे करें

ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के बाद यदि किसी छात्र को लगता है कि उनके गणना के मुताबिक मार्क्स नहीं आए हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। छात्र रीचेकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रहे इसके लिए आपको सब्जेक्टवाइज शुल्क का भुगतान करना होगा।

End Article
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते है...

End of Feed