Bihar Board 12th Result 2023, BSEB 12th Compartment Exam 2023: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं इंटर का रिजल्ट आज 21 मार्च को दोपहर 2 बजे घोषित कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स की मेरिट लिस्ट भी जारी की है। इस साल 12वीं विज्ञान में आयुषी नंदन, आर्ट्स में मोहनिशा और कॉमर्स में सौम्या और रजनीश ने टॉप किया है।
BSEB 12th Compartment Exam 2023
Bihar Board 12th Result 2023: फरवरी में हुई परीक्षा
बिहार बोर्ड की ओर से 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक 38 जिलों और 1464 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जबकि, 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 22 फरवरी तक हुई थी। बिहार बोर्ड ने आज 12वीं इंटर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जारी सूचना के मुताबिक 10वीं का रिजल्ट भी 31 मार्च तक जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की सटीक डेट अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जल्द ही जारी करेगा।
Bihar Board 12th Compartment Exam 2023: इतने नंबर जरूरी
बिहार बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, इससे कम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बता दें कि ऐसे स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन करता है।
Bihar Board 12th Compartment Exam Date 2023: स्टूडेंट्स को मिलेगा मौका
बिहार बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 23 मार्च से 27 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड इस परीक्षा की तारीख इसी सप्ताह जारी कर सकता है। बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट मई में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, फिलहार रिजल्ट की सटीक तारीख नहीं साझा की गई है।
Bihar Board 12th Scrutiny 2023: स्क्रूटनी के लिए भी करें अप्लाई
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए फॉर्म 23 मार्च को जारी कर दिए जाएंगे। स्टूडेंट्स 29 मार्च 2023 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकेंगे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
