BSE Odisha 10th Result 2025 Declared: जारी हुआ ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत चेक करें मार्क्स

BSE Odisha 10th Result 2025 declared at bseodisha.nic.in: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in and orissaresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।

BSE Odisha 10th Result 2025 declared at bseodisha.nic.in: ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), ओडिशा ने कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 2 मई को जारी कर दिया है। ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in और orissaresults.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। एसएमएस से रिजल्ट चेक करने के लिए आपको OR10 Roll No टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपके मोबाइल पर जाएगा।

BSE Odisha 10th Result 2025.

BSE Odisha 10th Result 2025.

BSE Matric 10th Result 2025: ओडिशा बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत

ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए इस साल कुल 5,10,789 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 5,02,470 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए और 4,84,863 को पास घोषित किया गया है। जारी सूचना के अनुसार, ओडिशा बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 94.93 फीसदी दर्ज किया गया। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 96 फीसदी और लड़कों का पास प्रतिशत 94 फीसदी रहा। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed