BR Ambedkar Jayanti Facts: भारतीय संविधान के जनक अंबेडकर के बारे में रोचक फैक्ट, कम ही लोग जानते हैं ये बातें

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Apr 14, 2023, 06:40 AM IST

BR Ambedkar Jayanti Facts in Hindi: डॉ. भीमराव अंबेडकर की की जन्म जयंती के अवसर यहां जानिए भारतीय संविधान के जनक के बारे में कुछ रोचक तथ्य। बीआर अंबेडकर को आधुनिक भारत के निर्माताओं में से सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक माना जाता है। यहां जानिए उनसे जुड़ी कुछ बातें।

BR Ambedkar Jayanti 2023 Facts: डॉ भीम राव अंबेडकर को उनके चाहने वाले लोगों के बीच बाबा साहब अंबेडकर के रूप में जाना जाता है। 14 अप्रैल 1891 को जन्मे डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर एक प्रख्यात न्यायविद, समाज सुधारक और स्वतंत्र भारत के अंदर भारत सरकार की पहली कैबिनेट में कानून और न्याय मंत्री थे। डॉ. अंबेडकर उस मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे, जिसे नव स्वतंत्र भारत के शासन के लिए एक संविधान तैयार करने का काम सौंपा गया था।

Dr. BR Ambedkar Jayanti Facts in Hindi

भीमराव अंबेडकर जयंती 2023

डॉ. अंबेडकर एक उत्साही समाज सुधारक थे जिन्होंने अछूतों को मुख्यधारा के समाज में शामिल करने और उनकी स्थिति को ऊपर उठाने के लिए अथक रूप से काम किया, उन्हें भारतीय संविधान के पिता के रूप में भी जाना जाता है।

End of Feed