UP 10th 12th Board Result 2023: यूपी बोर्ड (UP Board) के 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट 2023 (UP 10th 12th Board Result 2023) की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। इस बीच यूपीएमएसपी (UPMSP) ने बुधवार को छात्रों को रिजल्ट (Board Result) की तारीख के संबंध में अनधिकृत लोगों की ओर से जारी फर्जी अलर्ट के बारे में चेतावनी दी। यूपीएमएसपी के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने एक ट्वीट में छात्रों को इस तरह की भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की चेतावनी दी।
यूपीएमएसपी सचिव ने ट्वीट कर कहा कि यूपी बोर्ड 2023 के परिणाम घोषित होने की तारीख के संबंध में विभिन्न अनधिकृत स्रोतों से प्रसारित जानकारी सिर्फ एक अफवाह है। परीक्षा के परिणाम की तारीख की सूचना यथासमय दी जाएगी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। रिपोर्टों और अटकलों के अनुसार छात्र मई में परिणाम जारी होने की उम्मीद कर सकते हैं।
निकाय चुनावों के बाद भी रिजल्ट जारी कर सकता है यूपी बोर्ड
यूपी बोर्ड की ओर से निकाय चुनावों के बाद परिणाम जारी करने की भी उम्मीद है। उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी निकाय चुनाव की तारीखें जारी कर दी हैं और दो चरणों में मतदान कराने की बात कही है। दोनों चरणों की मतगणना 13 मई को होगी और उसके बाद बोर्ड के नतीजे जारी होंगे।
छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि यूपीएमएसपी केवल आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल पर परिणाम के संबंध में अपडेट की घोषणा करेगा। अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचना को कहीं और प्रसारित करने से पहले सत्यापित और क्रॉस-चेक किया जाना चाहिए। UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं का परिणाम जारी करेगा।
