BPSC TRE 4: बिहार शिक्षक भर्ती के TRE 4 के आवेदन की डेट में टली, अब 1 सितंबर से नहीं होंगे रजिस्ट्रेशन, कब जारी होगा नया शेड्यूल

BPSC TRE 4 Registration Date: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि में बदलाव किया गया है। 1 सितंबर से शुरू होने वाले रजिस्ट्रेशन को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें।

BPSC TRE 4 Registration Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) पटना द्वारा राज्य के शिक्षा विभाग में चौथे चरण की स्कूल टीचर भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत स्कूल टीचर के कुल 32,388 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली थी। बता दें कि इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। 1 सितंबर से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। लेकिन अभी तक नहीं डेट की जानकारी नहीं जारी की गई है। आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि आवेदन से जुड़ी नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

भर्ती सूचना का संक्षिप्त विवरण

परीक्षा का नामविद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा TRE-4.0
कुल पदों की संख्याबिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत 32,388 रिक्त पद
प्रस्तावित आवेदन तिथि01 सितंबर 2026 (जिसमें बदलाव किया गया है)
वर्तमान स्थितिनई तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी।

End of Feed