BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, bpsc.bih.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 15 मार्च और 16 मार्च को किया जाएगा।

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024, BPSC TRE Phase III Admit Card 2024 Date: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC Teacher Recruitment Exam 2024) का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी किया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था तो आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024


BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024

BPSC TRE 3.0 Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

आयोग ने हाल ही में बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित की है। जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 15 मार्च और 16 मार्च को किया जाएगा। पहले दिन यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। जबकि, दूसरे दिन परीक्षा का आयोजन दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक किया जाएगा।

End of Feed