BPSC TRE 2 Admit Card 2023, BPSC TRE Phase II Admit Card 2023: सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा स्कूल टीचर और हेड मास्टर एग्जाम का एडमिट कार्ड (BPSC TRE Phase II Admit Card 2023) किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से बीपीएससी टीआरई फेज 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
BPSC TRE 2 Admit Card 2023
BPSC TRE 2 Exam 2023 Date: दिसंबर में होगी परीक्षा
बीपीएससी स्कूल टीचर व हेड मास्टर परीक्षा 7 दिसंबर को दो शिफ्ट और 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहले दिन की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक और बाकी दिन 12 बजे से 2:30 तक होगी। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
BPSC TRE Phase II Admit Card 2023: कब तक आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे फेज का एडमिट कार्ड दो तीन दिन के अंदर जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बीपीएससी स्कूल टीचर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to Download BPSC TRE II Admit Card 2023
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर BPSC TRE II Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC TRE Phase II Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
बीपीएससी द्वारा मिडिल स्कूल टीचर यानी कक्षा 6 से 8 तक के 31982, टीजीटी के 18877 पद और पीजीटी टीचर के 18577 पद सहित कुल 69,706 पदों पर भर्ती की जानी है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
