BPSC Teacher Vacancy 2023: बिहार शिक्षक भर्ती फेज 2, इन निर्देशों के बिना न करें रजिस्ट्रेशन

BPSC Teacher Vacancy 2023: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 का हाल ही में रिजल्ट आया, जिसके बाद फेज 2 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया, लेकिन उम्मीदवारों को बिना निर्देश पढ़े दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए अप्लाई नहीं करना चाहिए।

BPSC Teacher Recruitment 2023: बिहार में शिक्षक भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर आई है, गौरतलब है कि हाल ही में बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज 2 के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसके माध्यम से 69000 से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती की जानी है। लेकिन उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना निर्देश पढ़ें अप्लाई करने से बचें। बिहार शिक्षक भर्ती 2023 (BPSC Teacher Vacancy 2023) के लिए केवल बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से आवेदन किया जा सकता है।

BPSC  Teacher  Vacancy 2023

बिहार शिक्षक भर्ती फेज 2

बिहार लोक सेवा आयोग ने टीआरई-2 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बीच फेज-1 को लेकर भी खबर आई है, जिसमें बताया गया है कि फेज 1 रिजल्ट में रिक्त सीटों को जल्द भरा जाएगा। संभावना है कि फेज 1 रिजल्ट के बाद बची सीटों को फेज 2 परीक्षा में भी जोड़ा जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो रिक्तियों की संख्या बढ़ सकती है। बहरहाल, नोटिफिकेशन आने के बाद चीजें स्पष्ट हो जाएंगी।

End of Feed