BPSC Teacher Admit Card 2023: जारी हुए शिक्षक भर्ती के लिए एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र की जानकारी

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Aug 21, 2023, 02:51 PM IST

BPSC Teacher Admit Card 2023 Link: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने आज 21 अगस्त 2023 को राज्य में होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड व परीक्षा केंद्र की जानकारी जारी कर दी है।

BPSC Teacher Admit Card 2023 जारी कर दिया गया है, अब परीक्षा के लिए तैयारी और तेज कर दीजिए क्योंकि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने आज 21 अगस्त 2023 को राज्य में होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के साथ साथ परीक्षा केंद्र की जानकारी जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अपने ई-प्रवेश पत्र आधिकारिक बीपीएससी वेबसाइट: bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं।

bpsc bharti shikshak 2023

शिक्षक भर्ती के लिए एडमिट कार्ड 2023 (image - canva)

बिहार लोक सेवा आयोग ने प्राथमिक शिक्षक, स्नातकोत्तर शिक्षक और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के पद के लिए लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र विवरण जारी किया है। उम्मीदवार अब, परीक्षा केंद्र का विवरण आधिकारिक वेबसाइट - onlinebpsc.bihar.gov.in से देख सकेंगे।

End of Feed