BPSC Success Story: पिता सैलून में करते हैं काम, बेटे ने कर्ज लेकर दिया इंटरव्यू, अब बना अफसर

BPSC Success Story Rahul Kumar son of Barber: बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 100 से अंदर रैंक लाकर इतिहास रचने वाले राहुल कुमार ने उधार के पैसे लेकर इंटरव्यू में जाने की तैयारी की। उनके पिता सैलून चलाते हैं। आइये जानते हैं उनका सफलता की कहानी।

BPSC Success Story Rahul Kumar son of Barber: सिविल सेवा परीक्षा पास करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। मेहनत और लगनशील युवा ही सिविल सेवा परीक्षा पास कर पाते हैं। आज हम आपको ऐसे शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में राज्य प्रशासनिक परीक्षा दी और झंडा लहरा दिया। हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य प्रशासनिक परीक्षा का परिणाम जारी हुआ है जिसमें कई प्रतिभाओं ने इतिहास दर्ज किया है।

BPSC Success Story Rahul Kumar

BPSC Success Story Rahul Kumar

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 100 से अंदर रैंक लाकर इतिहास रचने वाले राहुल कुमार ने उधार के पैसे लेकर इंटरव्यू में जाने की तैयारी की। उनके पिता सैलून चलाते हैं। राहुल कुमार की सफलता की कहानी काफी प्रेरणा देने वाली है। राहुल को शुरूआती 3 प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन चौथे प्रयास में उन्होंने बीपीएससी 67वीं परीक्षा में उन्हें सफलता मिल ही गई। अब वह पिछड़ा- अति पिछड़ा कल्याण पदाधिकारी बनेंगे। उन्होंने खुद बताया कि बीपीएससी इंटरव्यू के लिए उनके पास अच्छे कपड़े नहीं थे। उन्होंने एक शख्स से पैसे उधार लेकर कोट पैंट सिलवाए।

End of Feed