BPSC Bihar ASO Mains Result 2026 Released: बिहार एएसओ भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा में कुल 609 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। परीक्षा में संतोष कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। सरिता कुमारी दूसरे और राहुल राज कुमार तीसरे स्थान पर रहे, जबकि राहुलराज कुमार तीसरे स्थान पर रहे हैं।
BPSC Bihar ASO Mains Result 2026 Released: ऐसे चेक कर सकते हैं बिहार एएसओ मेन्स परीक्षा का रिजल्ट (PC: बीपीएससी ऑफिशियल वेबसाइट)
BPSC Bihar ASO Mains Result 2026: दिव्यांगता की जांच की गई
बता दें मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल कुल 13 दिव्यांग अभ्यर्थियों के दिव्यांगता की जांच एवं प्रतिशत निर्धारण हेतु IGIMS, Patna भेजा गया था। जांच के बाद IGIMS, Patna से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार 05 उम्मीदवारों रोल नंबर 811931, 861654, 861670, 861734 एवं 870909 के दिव्यांगता का प्रतिशत Bench Mark Disability (40%) से कम पाये गये हैं और 06 उम्मीदवारों के रोल नंबर 829306, 841862, 859809, 861646, 870788 एवं 900678 के दिव्यांगता जांच हेतु उपस्थित नहीं होने के कारण उनकी दिव्यांगता की जांच नहीं की जा सके। ऐसे में 11 अभ्यर्थियों को दिव्यांगता का लाभ अनुमान्य नहीं है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आईआईएम सीएटी 2026 एडमिट कार्ड 4 नवंबर को होगा जारी
ऐसे चेक कर सकेंगे बीपीएससी एएसओ मेन्स परीक्षा का रिजल्ट
- सबसे पहले bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BPSC Bihar Assistant Section Officer ASO Mains Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
BPSC Bihar ASO Mains Result 2026: Direct Link
BPSC Bihar ASO Mains Result: 594 उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार
जनरल नॉलेज विषय के प्राप्तांक के आधार पर परीक्षा में उपस्थित कुल 594 उम्मीदवारों की संयुक्त मेधा सूची तैयार की गयी जिसमें दो उम्मीदवारों के प्राप्तांक समान होने की स्थिति में उम्मीदवार की जन्मतिथि के अनुसार अधिक उम्र वाले उम्मीदवार एवं उम्र समान होने पर जिस उम्मीदवार का नाम देवनागरी लिपि में वर्णमाला के अनुसार पहले आता हो, उसे मेधा सूची में ऊपर रखा गया है।
