एजुकेशन

AIBE 21 Result 2026 Released: जारी हुआ ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 21 का रिजल्ट, ऐसे करें तुरंत चेक

AIBE 21 Result 2026 Released: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 21 की का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

BCI AIBE 21 Result 2026 Released: यहां देखें ऑल इंडिया बार काउंसिल एग्जामिनेशन का रिजल्ट

AIBE 21 Result 2026 Released: एआईबीई 21 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (AIBE 21 Result 2026) खबर है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 21 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (AIBE 21 Result Declared) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां कुल 1,15,805 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है, जिससे कुल पास प्रतिशत 65.92% हो गया है।

बता दें AIBE 21 परीक्षा 7 जून, 2026 को देश भर के 60 शहरों में 292 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें 1,10,909 पुरुष, 64,784 महिला और आठ ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल थे। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

AIBE 21 Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BCI AIBE 21 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें

AIBE 22 Exam 2026: एआईबीई 22 की परीक्षा कब होगी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने यह भी घोषणा की है कि ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 22 का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 19 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 27 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थी 28 अक्टूबर तक एप्लीकेशन फीस जमा कर सकेंगे। जबकि करेक्शन विंडो 30 अक्टूबर को बंद हो जाएगी। वहीं नतीजे का ऐलान 7 से 10 जनवर के बीच की जाएगी। एआईबीई 21 रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article