BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई को, आयोग ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार, 72वीं प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

BPSC 72nd Combined Preliminary Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार, 72वीं प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर एक ही पाली में होगी। परीक्षा का समय दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,186 रिक्त पदों को भरा जाना है। आयोग ने पहले 1,230 पदों की घोषणा की थी, लेकिन बाद में कुछ पदों में संशोधन के बाद रिक्तियों की संख्या घटाकर 1,186 कर दी गई।

BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई को

BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई को

तीन चरणों में होगी परीक्षा

BPSC की यह परीक्षा बिहार सरकार के विभिन्न प्रशासनिक और राजपत्रित पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। BPSC 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू देना होगा। अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

End of Feed