BPSC 71st Prelims 2025 Date: बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स में पूछे जाएंगे इतने सवाल, जानें कितना मिलेगा समय

BPSC 71st Prelims 2025 Exam Date Revised: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया है। अभ्यर्थी यहां बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स एग्जाम डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

BPSC 71st Prelims 2025 Exam Date: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया है। नोटिस के अनुसार, बीपीएससी एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 10 सितंबर को होनी थी। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह यहां बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न चेक कर सकते हैं।

BPSC 71st Prelims Exam 2025

BPSC 71st Prelims Exam 2025

बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में कुल 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बता दें कि बीपीएससी 71वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड अगस्त के आखिरी या सितंबर के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed