UPSC CBI Assistant Programmer Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में सहायक प्रोग्रामर के लिए लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन रिजल्ट की घोषणा upsc.gov.in पर की गई है, उम्मीदवार अपने रोल नंबर का उपयोग करके UPSC CBI Assistant Programmer Result Check कर सकते हैं।
बता दें, लिखित परीक्षा का आयोजन 15 जून, 2025 को किया गया था।
यह भर्ती अभियान CBI में 27 सहायक प्रोग्रामर रिक्तियों के लिए है। उम्मीदवार खबर में दिए लिंक से UPSC CBI Assistant Programmer Result Download कर सकते हैं।
UPSC CBI Assistant Programmer Result Online
आधिकारिक वेबसाइट पर CBI सहायक प्रोग्रामर लिखित परीक्षा परिणाम कैसे देखें?
- सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं
- What’s New में देखें
- अब 'Written Result: 27 Posts of Assistant Programmer in CBI' पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां पीडीएफ आइकन पर क्लिक करें।
- अब आप UPSC CBI Assistant Programmer Result Pdf देख सकेंगे।
परीक्षा पास करने के बाद क्या?
इसके बाद, पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना होगा। UPSC ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों के अंक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
ये भी जानें
सहायक प्रोग्रामर का पद यूपीएससी के माध्यम से ग्रुप-बी राजपत्रित अधिकारी के रूप में भरा जाता है और उन्हें प्रोग्रामर, फोरेंसिक परीक्षक और अन्य मंत्रालयिक कार्य जैसी कई भूमिकाएं निभानी होंगी।
