एजुकेशन

BPSC 71st CCE Prelims 2025: बदल गई बीपीएससी 71वीं सीसीई प्री परीक्षा की तिथियां, चेक करें नया शिड्यूल

BPSC 71st CCE Prelims 2025 Exam Postponed: बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा तिथियों में बदलाव कर दिया गया है। इन परीक्षा को 13 सितंबर, 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस इस खबर के माध्यम से देख सकते हैं।

Image

बीपीएससी 71वीं सीसीई प्री परीक्षा की तिथियां

BPSC 71st CCE Prelims 2025 Exam Postponed: बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा तिथियों में बदलाव कर दिया गया है। इन परीक्षा को 13 सितंबर, 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस इस खबर के माध्यम से देख सकते हैं। गौरतलब है कि पहले यह परीक्षा 10 सितंबर को होनी थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 13 सितंबर 2025 कर दिया गया है।

इसके अलावा, विज्ञापन संख्या 37/2025 के तहत सहायक अनुभाग अधिकारी, BPSC (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा अब 13 सितंबर के बजाय 10 सितंबर को आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिस देखने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

BPSC ने हाल ही में 71वीं CCE परीक्षा भर्ती के लिए 34 और रिक्तियां जोड़ी हैं, जिससे कुल रिक्तियों की संख्या 1,298 हो गई है।

स्नातक या समकक्ष डिग्री रखने वाले और आयु सीमा और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने वाले लोग इसमें शामिल होने के पात्र हैं। BPSC CCE प्रारंभिक परीक्षा मुख्य परीक्षा के लिए एक स्क्रीनिंग टेस्ट है। प्रश्न पत्र में MCQ तरह के सवाल आते हैं, और उम्मीदवारों को दो घंटे में 150 प्रश्न हल करने होते हैं।

BPSC 71st CCE Exam 2025: पद-वार रिक्ति

नीचे पद-वार रिक्ति वितरण देखें:-

पदकुल रिक्तियांमहिलाओं के लिए आरक्षित रिक्तियां
वरिष्ठ उप समाहर्ता (बिहार प्रशासनिक सेवा)10034
वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी7927
उप अधीक्षक, बिहार पुलिस144
श्रम अधीक्षक103
उप पंजीयक/संयुक्त उप पंजीयक31
गन्ना अधिकारी173
प्रखंड सहकारिता अधिकारी502171
प्रखंड पंचायती राज अधिकारी227
प्रखंड अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण अधिकारी133
राजस्व अधिकारी4515
प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी459155
अन्य346
कुल1298429
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article