BPSC 71st Mains Admit Card : बीपीएससी 71वीं मेन्स परीक्षा पर बड़ा अपडेट! 17 अप्रैल से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

बीपीएससी 71वीं मेन्स परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी 17 अप्रैल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। E-Admit Card सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेगा।

BPSC 71st Mains Exam Admit Card : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा की तारीखों का बेसब्री से इंतजार था। अब इसे लेकर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने जानकारी दी है कि ये परीक्षा 25, 26, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।

BPSC 71st Mains Admit Card

BPSC 71st Mains Admit Card

एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट ? BPSC 71st Mains Exam Admit Card Download:

बीपीएससी ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वे 17 अप्रैल 2026 से अपना E-Admit Card आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र सिर्फ ऑनलाइन ही उपलब्ध होगा इसे डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। साथ ही अभ्यर्थइयों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें (bpsc admit card) और उसमें दिए गए सभी निर्देशों का पालन भी करें।

End of Feed