BPSC 71st Mains Exam Admit Card : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से उम्मीदवारों को भर्ती परीक्षा की तारीखों का बेसब्री से इंतजार था। अब इसे लेकर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने जानकारी दी है कि ये परीक्षा 25, 26, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।
एडमिट कार्ड को लेकर क्या है अपडेट ? BPSC 71st Mains Exam Admit Card Download:
बीपीएससी ने अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि वे 17 अप्रैल 2026 से अपना E-Admit Card आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र सिर्फ ऑनलाइन ही उपलब्ध होगा इसे डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। साथ ही अभ्यर्थइयों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें (bpsc admit card) और उसमें दिए गए सभी निर्देशों का पालन भी करें।
प्री में कितने उम्मीदवर हुए क्वालिफाई ?
बता दें कि ये परीक्षा रोजाना एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। 71वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा में तकरीबन 13,368 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए हैं। अब ये सभी उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में बैठेंगे। मेन्स पास करने के बाद इंटरव्यू होगा और फिर आखिरी में मेरिट के आधार पर फाइनल सिलेक्शन भी होगा। अभ्यर्थी जान लें कि इस भर्ती के तहत कुल 1298 पदों को भरा जाना है।
कहां से मिलेगा हॉल टिकट Where to check Admit card/Hall Ticket:
उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड ही नहीं बल्कि उसके साथ कुछ जरूरी निर्देश भी जारी किए जाएंगे। ऐसे में अगर आप प्रीलिम्स पास हैं तो फिर एग्जाम के लिए अपनी आखिरी तैयारी को भी जरूर कर लें। एडमिट कार्ड समय से डाउनलोड कर लें ताकि आपको परीक्षा में बैठने में परेशानी न हो। किसी भी जानकारी और एडमिट कार्ड के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर ही नजर बनाए रखें।
आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
