BPSC 68th Prelims Answer Key 2023: जारी हुई बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स फाइनल आंसर-की

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Mar 4, 2023, 09:23 PM IST

BPSC 68th Prelims Final Answer Key 2023: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स आंसर की 2023 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC 68th Prelims Final Answer Key 2023: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स फाइनल आंसर-की 2023 का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (BPSC 68th CCE 2023) की फाइनल आंसर की आज यानी 4 मार्च 2023 को जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स फाइनल आंसर-की 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC 68th Prelims Final Answer Key 2023

BPSC 68th Prelims Final Answer Key 2023

BPSC 68th Prelims Exam 2023: फरवरी में हुई परीक्षा

बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को दो शिफ्ट में किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 फरवरी 2023 को जारी की गई और आयोग ने आज प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी है।

End of Feed