एजुकेशन

BPSC 68th Prelims Admit Card 2023: जारी हुई बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड की तारीख, bpsc.bih.nic.in पर चेक करें नोटिस

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 23, 2023, 05:19 PM IST

BPSC 68th Prelims Admit Card 2023: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड की तारीख घोषित कर दी गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी होगा।

Image

BPSC 68th Prelims Admit Card 2023

Photo : iStock

BPSC 68th CCE Prelims Admit Card 2023: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (Bihar 68th Prelims Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड की तारीख जारी कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए किया है तो यहां बीपीएससी 68वीं सीसीई एडमिट कार्ड 2023 की तारीख चेक कर सकते हैं।

Bihar 68th Prelims Admit Card 2023: इस तारीख को जारी होगा एडमिट कार्ड

आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, बिहार 68वीं प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को सुबह 12 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा राज्य के 38 जिलों में तैयार किए गए 805 केंद्रों पर होगी। वहीं, इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 28 जनवरी को जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि बीपीएससी एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा।

BPSC 68th CCE Prelims Admit Card 2023: इतने पदों पर की जाएगी भर्ती

बीपीएससी 68वीं परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में 281 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए चयन प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।

How to download BPSC CCE 68th Prelims Admit Card 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर बीपीएससी 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अभ्यर्थी BPSC 68th Prelims Admit Card 2023 डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
BPSC 68th CCE Prelims Admit Card 2023 Notice - Direct Link

BPSC 68th CCE 2023: नवंबर में जारी हुआ नोटिफिकेशन

बिहार 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 25 नवंबर से 20 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article