The Bihar Public Service Commission, BPSC 67th Combined Competitive Exam Result आज 14 नवंबर को जारी होने वाला है, रिपोर्ट के अनुसार, शाम तक में रिजल्ट को जारी कर दिया जाएगा। एक बार 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद आप bpsc.bih.nic.in से चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।
BPSC 67वीं CCE प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2022 bpsc.bih.nic.in पर
जानें क्यों रद्द हुई थी परीक्षा
इस साल, बिहार में संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा पहले 8 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण उसी दिन रद्द कर दी गई थी। बीपीएससी के अधिकारियों के अनुसार, 30 सितंबर को हुई पुन: परीक्षा में लगभग 4.75 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
परीक्षा के कुछ दिनों बाद परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की गई और 12 अक्टूबर तक छात्रों से आपत्तियां आमंत्रित की गईं। आयोग परिणामों के साथ अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित कर सकता है।
ऐसे देखें 67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम
- BPSC 67th Combined Competitive Exam Result देखें के लिए बिहार लोक सेवा आयोग, बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर ही एक्टिव लिंक मिल जाएगा, इस पर क्लिक करने से नया पेज खुलेगा।
- यहां क्रेडिंशियल डालें और परिणाम देखें।
कब होगी 67वीं सीईई मेन परीक्षा
उम्मीदवार ध्यान दें कि प्रीलिम्स का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। बीपीएससी 67वीं सीईई मेन परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 29 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी और परिणाम 13 मार्च, 2023 को जारी किया जाएगा।
वे उम्मीदवार जो प्रीलिम्स परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं, वे मेन्स के लिए आवेदन करने और परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। परीक्षा आयोजित होने के बाद, परिणाम घोषित किए जाएंगे और मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने के लिए कहा जाएगा।
इंटरव्यू राउंड का रिजल्ट कब आएगा
बीपीएससी ने इंटरव्यू राउंड की तारीखें भी जारी कर दी हैं। साक्षात्कार 29 मार्च, 2023 को आयोजित किया जाएगा और साक्षात्कार दौर का परिणाम 28 मई, 2023 को जारी किया जाएगा।
