10th 12th Board Exam Date Sheet 2026 LIVE: इस राज्य की बोर्ड परीक्षा होगी साल में दो बार, देखें आधिकारिक नोटिस
बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा को लेकर अहम सूचना है। परीक्षा का शेड्यूल जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपनी डेटशीट पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड कर सकेंगे।
साथ ही हरियाणा बोर्ड, राजस्थान बोर्ड, गुजरात बोर्ड, हिमाचल बोर्ड और जम्मू कश्मीर बोर्ड भी जल्द ही परीक्षा का शेड्यूल जारी करने वाले हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए लाइव ब्लॉग लेकर आए हैं। इससे संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
10th 12th Board Exam Date Sheet 2026 LIVE: बिहार बोर्द की परीक्षा
बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB), पटना से नवंबर में कभी भी बिहार बोर्ड 10वीं का टाइम टेबल 2026 जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा का शेड्यूल जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।10th 12th Board Exam Date Sheet 2026 LIVE - BSEB मैट्रिक, इंटर परीक्षा डेट शीट 2026 कैसे चेक करेंगे?
आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं की बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 की टाइम टेबल चेक करने के लिए, छात्रों को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा:1. आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर, ‘Students Section’ के तहत 'Examination Schedule' पर क्लिक करें।
3. ‘Bihar Board Matric Time Table 2026/Bihar Board Intermediate Time Table 2026’ पर क्लिक करें।
4. BSEB इंटर/मैट्रिक डेट शीट 2026 की PDF फाइल खुल जाएगी।
5. तारीखों को चेक करें और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें।
10th 12th Board Exam Date Sheet 2026 LIVE - साल में दो बार होगीह राजस्थान बोर्ड की परीक्षा
RBSE Class 10th 12th Board Exam: राजस्थान बोर्ड ने बड़ी घोषणा की है। अब राजस्थान कक्षा 10वीं व 12वीं की फाइनल परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को साल में दो बार बोर्ड परीक्षा देनी होगी। दोनों परीक्षाएं संपूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित रहेंगी।10th 12th Board Exam Date Sheet 2026 LIVE - बिहार बोर्ड 10वीं सेंट-अप परीक्षा 2025 की तारीखें हो गई जारी
इस बीच, बोर्ड ने बिहार बोर्ड 10वीं सेंट-अप परीक्षा 2025 की तारीखें जारी कर दी हैं। घोषित तारीख के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं प्री-बोर्ड परीक्षा 2025-26, 19 से 22 नवंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।10th 12th Board Exam Date Sheet 2026 LIVE - दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
ट्रेंड के अनुसार, BSEB क्लास 10 के एग्जाम दो शिफ्ट में होते हैं, सुबह 9.30 बजे से 12.45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक।
10th 12th Board Exam Date Sheet 2026 LIVE - देखें पिछले साल का ट्रेंड
पिछले साल के बिहार बोर्ड 10वीं के टाइम टेबल के अनुसार, बोर्ड 2026 में BSEB 10वीं के एग्जाम फरवरी 2026 के तीसरे से चौथे हफ्ते तक करवा सकता है। लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।10th 12th Board Exam Date Sheet 2026 Live - जानें कब जारी होगी बिहार बोर्ड 2026 डेट शीट
बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB), पटना से नवंबर में कभी भी बिहार बोर्ड 10वीं का टाइम टेबल 2026 जारी होने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद आप सबसे पहले टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर देख सकेंगे।Board Exam Live Update: यूपी बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10) परीक्षा शेड्यूल 2026
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने एकेडमिक ईयर 2025-26 के लिए UP बोर्ड हाई स्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षाओं का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है।
हाई स्कूल (कक्षा 10) परीक्षा शेड्यूल 2026: पूरा टाइमटेबल यहां देखें ! UP Board 2026 Date Sheet Class 10 यहां से देखें LINK
10th 12th Board Exam Date Sheet 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का टाइम टेबल
- 18 फरवरी- हिन्दी
- 19 फरवरी- कंप्यूटर
- 20 फरवरी- सोशल साइंस
- 21 फरवरी- होम साइंस
- 23 फरवरी- इंग्लिश
- 25 फरवरी- साइंस
- 26 फरवरी- गुजराती, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिन्धी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपाली
- 27 फरवरी- मैथ्स
- 28 फरवरी- संस्कृत
- 9 मार्च- उर्दू
- 10 मार्च- पेंटिंग
- 11 मार्च- म्यूजिक
- 12 मार्च- एग्रीकल्चर
UP Board 12th Exam Date Sheet 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं डेटशीट
18 फरवरी - हिन्दी19 फरवरी - नागरिक शास्त्र
20 फरवरी - संस्कृत, इंग्लिश
21 फरवरी - हिस्ट्री
23 फरवरी - लाइफ साइंस/बायोलॉजी, मैथ्स
24 फरवरी - इकोनॉमिक्स
25 फरवरी - केमिस्ट्री, सोशल स्टडीज
26 फरवरी - ज्योग्रफी
27 फरवरी - फिजिक्स, मिलिट्री साइंस
28 फरवरी - पेंटिंग
7 मार्च - ह्यूमन साइंस
9 मार्च - साइकोलॉजी, शिक्षा शास्त्र, तर्क शास्त्र
10 मार्च - बिजनेस स्टडीज, होम साइंस
11 मार्च - ऑडिटिंग, एनसीसी
12 मार्च - कंप्यूटर
10th 12th Board Exam Date Sheet 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं
10th 12th Board Exam Date Sheet 2026 LIVE केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2026 का अंतिम कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 17 फरवरी, 2026 से सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी।10th 12th Board Exam Date Sheet 2026 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं डेटशीट
10th 12th Board Exam Date Sheet 2026 LIVE माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ दिनांक से 18 फरवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक होंगी।10th 12th Board Exam Date Sheet 2026 LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं एग्जाम डेट
10th 12th Board Exam Date Sheet 2026 LIVE हरियाणा बोर्ड (एचबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2026 में फरवरी से अप्रैल के बीच होने की संभावना है। डेटशीट दिसंबर से जनवरी के पहले सप्ताह में जारी होने की संबावना है। बीते वर्ष यानी 2025 में हरियाणा बोर्ड एग्जाम की डेटशीट 9 जनवरी को जारी की गई थी।10th 12th Board Exam Date Sheet 2026 LIVE: कब होंगी बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षाएं
10th 12th Board Exam Date Sheet 2026 LIVE पिछले वर्ष के आंकड़ो पर नजर डालें तो बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। जबकि 12वीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से 12 फरवरी तक हुई थी। ऐसे में इस बार भी अनुमान है कि परीक्षाएं इसी बीच होंगी।10th 12th Board Exam Date Sheet 2026 LIVE: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं सेंटअप परीक्षाएं
10th 12th Board Exam Date Sheet 2026 LIVE: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी कर सकता है। हाल ही में बीएसईबी ने सेंट अप अग्जाम (प्री बोर्ड) के लिए डेटशीट जारी की थी। सेंटअप 10वीं क्लास की परीक्षाएं 19 नवंबर से 22 नवंबर 2025 तक होंगी। जबकि सेंटअप 12वीं की परीक्षाएं 19 नवंबर से 26 नवंबर के बीच निर्धारित होंगी।BPSC TRE 4: बिहार शिक्षक भर्ती में फिर बढ़ सकती हैं 76 सीटें, 33,396 पदों पर होगी बहाली
Bihar Simultala Class 6 Admit Card: बिहार सिमुलतला कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आज, biharsimultala.com पर करें डाउनलोड
दिल्ली में छात्रों के PG की होगी ऑनलाइन मैपिंग, 3 दिन में 100 जगहों का निरीक्षण, CCTV पर भी बड़ा प्रस्ताव
India Post GDS 1st Merit List: भारतीय डाक विभाग के डाक सेवक की पहली मेरिट लिस्ट जल्द, indiapostgdsonline.gov.in पर कर सकेंगे चेक
UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन शुरू, 14 दिसंबर से परीक्षा, जानें योग्यता और आवेदन का तरीका
© 2026 Times Horizon Private Limited
