Right Way to Write in Board Exam in Hindi: बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सिर्फ पढ़ाई करना ही काफी नहीं है, बल्कि परीक्षा में अपने जवाब सही तरीके से लिखना भी जरूरी है। कई बार छात्रों को सवाल का जवाब अच्छी तरह आता है, लेकिन कॉपी में लिखने का तरीका ठीक नहीं होने के कारण उनकी बात स्पष्ट नहीं हो पाती। ऐसे में साफ-सुथरी राइटिंग और सही ढंग से जवाब लिखना काफी मददगार साबित हो सकता है।
बोर्ड परीक्षा के दौरान अच्छी कॉपी राइटिंग कितना जरूरी? (Image- AI Generated/Newsroom Verified)
अच्छी राइटिंग से एग्जामिनर पर क्या असर पड़ता है?
जब कॉपी में लिखे जवाब साफ दिखाई देते हैं, तो एग्जामिनर उन्हें आसानी से पढ़ और समझ पाता है। अच्छी राइटिंग का मतलब सुंदर अक्षर बनाना ही नहीं, बल्कि शब्दों के बीच सही दूरी रखना, लाइन में लिखना और काट-पीट कम करना भी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Board Exam टॉपर बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना जरूरी है? समझें Productive Hour Rule
हालांकि, केवल अच्छी हैंडराइटिंग से ज्यादा नंबर मिलने की गारंटी नहीं होती। नंबर मुख्य रूप से जवाब की शुद्धता, विषय की समझ और सवाल के अनुसार दी गई पर्याप्त जानकारी पर निर्भर करते हैं। लेकिन साफ कॉपी आपके सही जवाब को समझने में जरूर मदद करती है।
बोर्ड परीक्षा में कॉपी लिखते समय इन बातों का रखें ध्यान
- हर सवाल का जवाब साफ और पढ़ने योग्य अक्षरों में लिखें।
- उत्तर की शुरुआत में सही प्रश्न संख्या जरूर डालें।
- जहां जरूरी हो, वहां हेडिंग और सब-हेडिंग का इस्तेमाल करें।
- लंबे पैराग्राफ की जगह जवाब को छोटे हिस्सों में बांटें।
- विज्ञान और गणित में डायग्राम, सूत्र और स्टेप्स साफ-साफ लिखें।
- बार-बार काटने या ओवरराइटिंग से बचें।
- समय का ध्यान रखें, ताकि सभी सवाल पूरे कर सकें।
अच्छी कॉपी लिखने के लिए रोज करें अभ्यास
छात्रों को परीक्षा से पहले रोज कुछ समय लिखने का अभ्यास करना चाहिए। पुराने प्रश्नपत्र हल करते समय समय सीमा तय करें और बाद में अपनी कॉपी देखकर जांचें कि लिखावट कितनी साफ है और जवाब व्यवस्थित हैं या नहीं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मार्किंग स्कीम क्या है? बोर्ड परीक्षा में टॉपर बनने में करती है बड़ी मदद
