Bihar STET Result 2025: बिहार STET परीक्षा में बैठने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो चुका है और एसटीईटी रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिहार एसटीईटी परीक्षा 14 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी। जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था, वे रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म कर रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में चलिये जानते हैं स्टेप्स, जिन्हें फॉलो करके कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Bihar STET result 2025 check from direct link bsebstet org cutoff result and marksheet
बिहार बोर्ड अध्यक्ष ने दी जानकारी BSEB STET Exam 2025
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रिजल्ट जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस 14 अक्तूबर से लेकर 16 नवंबर तक एसटीईटी की परीक्षा ली गई थी। आज इसके परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस बार 57.96 परसेंट परीक्षार्थियों ने एग्जाम पास किया है।
उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो कर चेक करें अपना रिजल्ट... How to check Bihar STET Result
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होमपेज पर Bihar STET 2025 रिजल्ट का लिंक सर्च कर उसपर क्लिक करें।
- अब अपना आईडी पासर्वड डालें।
- अब कैंडिडेट्स सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपको स्क्रीन पर पीडीएफ दिखाई देगा, जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।
- साथ ही उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट भी ले लें।
कैंडिडेट्स BSEB STET रिजल्ट 2025 ऑफिशियल वेबसाइट- bsebstet.com पर चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर सकते हैं। BSEB STET स्कोरकार्ड 2025 PDF डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bsebstet.com पर जाना होगा और स्कोरकार्ड PDF लिंक पर क्लिक करना होगा। लॉगिन डिटेल्स डालें- एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि। BSEB STET स्कोरकार्ड 2025 PDF स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए दिखाई देगा। BSEB STET स्कोरकार्ड PDF सेव करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।
