Bihar STET Admit Card 2023, BSEB STET Admit Card 2023 Date: बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com से अपना एडमिट कार्ड (BSEB STET Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए यूजरनेम या मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Bihar STET Admit Card 2023
Bihar STET Exam 2023 Date: कब होगी बिहार एसटीईटी परीक्षा
बिहार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन 4 सितंबर से 15 सितंबर तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 5.30 बजे तक ऑनलाइन मोड में होगी। बिहार एसटीईटी के प्रत्येक पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और इसे हल करने के लिए 2.5 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
Bihar STET Admit Card 2023 Date: कब आएगा एसटीईटी एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड आज यानी 30 अगस्त को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to Download Bihar STET Admit Card 2023
- आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं।
- फिर बिहार एसटीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar STET Exam 2023: कितने विषयों की होगी परीक्षा
बिहार एसटीईटी परीक्षा पहली बार एक साथ 46 विषयों के लिए होगी। इसमें पेपर 1 में 17 विषय और पेपर 2 में 29 विषय शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
