Bihar STET 2026: बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, रजिस्ट्रेशन के लिए मिला 16 दिन का समय

Bihar STET 2026: बीएसईबी ने बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है। तिथि को आगे बढ़ाने के साथ ही छात्रों को खुद को रजिस्टर करने के लिए 16 दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है।

Bihar STET 2026: बिहार में माध्यमिक शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा को बढ़ाने का फैसला लिया है। जी हां, जो उम्मीदवार किसी कारण से एसटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें एक अंतिम मौका देते हुए आवेदन की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

Bihar STET 2026

Bihar STET 2026 (Photo - AI)

क्या है आवेदन की नई लास्ट डेट

बता दें कि पहले बिहार STET 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 31 अगस्त थी, लेकिन उम्मीदवारों को एक मौका देने के लिए और आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने के लिए छात्रों के अनुरोध प्राप्त करने के बाद बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा लास्ट डेट को आगे बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया है। इसके अनुसार, उम्मीदवारों के बाद अब आवेदन के लिए 16 दिन का और समय है। इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि वह अंतिम डेट के इंतजार की बजाए समय से प्रक्रिया पूरी करें, क्योंकि इसके बाद दोबारा डेट आगे बढ़ाए जाने की संभावना कम है।

End of Feed