एजुकेशन

Bihar STET 2026 का एडमिट कार्ड जारी, आसान स्टेप में करें डाउनलोड

Bihar STET 2026 Admit Card: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सीटीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें।

Image

Bihar STET 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

Bihar STET 2026 Admit Card: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET 2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड (E-Admit Card) का इंतजार खत्म हो गया है। इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने तय समय के आधार पर शाम 4 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर हॉल टिकट जारी कर दिया था। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों अब बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि बिहार एसटीईटी परीक्षा का आयोजन राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त माध्यमिक (कक्षा 9-10) एवं उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए किया जाता है। हर साल शिक्षक बनने का सपना देखने वाले लाखों उम्मीदवार इस पात्रता परीक्षा में भाग लेते हैं। बिना आधिकारिक प्रवेश पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है। इसलिए समय से हॉल टिकट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट ले। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप लेख में नीचे दिए गए हैं।

एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण की जांच जरूर करें

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • फोटो
  • हस्ताक्षर
  • रोल नंबर
  • एप्लीकेशन नंबर
  • आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • परीक्षा की तिथि
  • परीक्षा का समय
  • रिपोर्टिंग समय
  • चयनित विषय (Paper I - माध्यमिक / Paper II - उच्च माध्यमिक)

बिहार STET 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

स्टेप 1 - बिहार एसटीईटी 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com या bsebstet.com पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर उपलब्ध "Bihar STET 2026 Admit Card / E-Call Letter" वाले लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - नए खुले पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें: अब अपने पंजीकृत विवरण जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (Date of Birth) दर्ज करें।

स्टेप 4 - अब कैप्चा कोड दर्ज करें और Submit / Login बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा।

स्टेप 6 - भविष्य में उपयोग और परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एडमिट कार्ड प्रिंट आउट लें।

नोट - उम्मीदवारों एडमिट कार्ड पर दी गई सारी जानकारी को चेक करें और किसी भी प्रकार की गलती होने पर तुरंत बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें और इसे सही करवाएं।

फोन नंबर - +91 8047282787

ईमेल - bseb.support@cbrt.co.in

परीक्षा केंद्र जाने से पहले महत्वपूर्ण गाइडलाइन्स

आवश्यक दस्तावेज: परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के साथ अपना एक मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) साथ ले जाना अनिवार्य है।

समय से पहुंचे: एडमिट कार्ड में दर्ज गेट क्लोजिंग टाइम से कम से कम 1 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचे। गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।

प्रतिबंधित सामग्री: परीक्षा हॉल के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (स्मार्टफोन, ब्लूटूथ, डिजिटल वॉच, कैलकुलेटर) और पेन-कागज ले जाना पूरी तरह से वर्जित है।

बायोमेट्रिक उपस्थिति: परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी और पहचान सत्यापन किया जाएगा, इसलिए अपनी ओरिजिनल आईडी साथ रखें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article