Bihar Simultala Admission: बिहार के सबसे प्रतिष्ठित विद्यालय सिमुलतला आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए कक्षा 6 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो (Bihar Simultala Admission) चुकी है। जो अभिभावक अपने बच्चे का एडमिशन यहां करवाना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट biharsimultala.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। यहां ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026 है। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित (Bihar Simultala Awasiya Vidyalaya Admission) की जाएगी। यहां सफल होने वाले छात्र मुख्य परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। यह एग्जाम दिसंबर 2026 में (Bihar Simultala Class 6 Admission) निर्धारित होगा। यहां आप सिमुलतला विद्यलाय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा व आवेदन प्रक्रिया व सिलेबस जान सकते हैं।
Bihar Simultala Admission: बिहार सिमुलतला कक्षा 6 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
Bihar Simultala Class 6 Admission Qualification: बिहार सिमुलतला विद्यालय में एडमिशन के लिए क्वालिफिकेशन
बिहार सिमुलतला विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए योग्यता की बात करें तो छात्र बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ रहा होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो आयु 1 अप्रैल को कम से कम 10 वर्ष और अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए।
Bihar Simultala Awasiya Vidyalaya Admission 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- बिहार सिमुलता विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले biharsimultala.com पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 Admission Test 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
दो चरणों में होगा सेलेक्शन प्रोसेस
बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी। यहां प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्र मेन्स परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। यह परीक्षा पूरी तरीके से ऑब्जेक्टिव टाइप होगी। वहीं मुख्य परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। इसका सिलेबस पूरी तरह से 5वीं क्लास के बेस्ड पर होगा।
