एजुकेशन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद टली बिहार 33वीं न्यायिक सेवा परीक्षा; BPSC ने जारी किया आधिकारिक नोटिस

BPSC ने 3 जून को आयोजित होने वाली बिहार 33वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह फैसला सुप्रिम कोर्ट द्वारा रिट पिटीशन में 22 मई 2026 को दिए गए एक अंतरिम आदेश के बाद लिया गया।

Image

33rd Bihar Judicial Service Prelim Exam Postponed (Photo -AI)

33rd Bihar Judicial Service Prelim Exam Postponed: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। आयोग द्वारा आगामी 3 जून 2026 को आयोजित होने वाली 33वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रीलिम्स प्रतियोगिता परीक्षा को अगले आदेश तक के लिए टाल दिया गया है। यह निर्णय सुप्रिम कोर्ट द्वारा जारी किए गए एक अंतरिम आदेश के बाद लिया गया है। सर्वोच्च न्यायालय के इसी आदेश का पालन करते हुए बीपीएससी ने परीक्षा टालने की आधिकारिक सूचना जारी की है। परीक्षा की आगामी नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

bpsc.

BPSC

सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद लिया गया फैसला

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा स्थगित करने का यह कदम मनमाना नहीं है, बल्कि सर्वोच्च न्यायालय हस्तक्षेप का परिणाम है। सुप्रीम कोर्ट में दायर एक जनहित याचिका रिट पिटीशन (सिविल) संख्या 1110/2025 पर सुनवाई करते हुए अदालत ने 22 मई 2026 को एक अंतरिम आदेश पारित किया था। इसी न्यायिक आदेश के अनुपालन और आलोक में बीपीएससी ने परीक्षा को आगे बढ़ाने का आधिकारिक निर्णय लिया है।

कब घोषित होगी परीक्षा की नई तारीख?

परीक्षा टलने के बाद अब अभ्यर्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि यह परीक्षा अब कब आयोजित की जाएगी। आयोग ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया है कि परीक्षा की आगामी नई तारीख की घोषणा स्थिति की समीक्षा और कानूनी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद की जाएगी। वर्तमान में परीक्षा कब होगी, इसे लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। जल्द ही इस संबंध में आयोग द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा। बिहार लोक सेवा आयोग ने सभी परीक्षार्थियों को यह हिदायत दी है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या अनधिकृत सोशल मीडिया संदेशों पर भरोसा न करें। परीक्षा से जुड़े किसी भी नए अपडेट, संशोधित शेड्यूल या एडमिट कार्ड की नई तिथि जानने के लिए अभ्यर्थी लगातार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article