RBI Assistant Prelims Result 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2027 के रिजल्ट (RBI Assistant Prelims Result 2026) की घोषणा कर दी गई है। आरबीआई द्वारा रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पीडीएफ फॉर्मेट में प्रकाशित किया गया है। असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करे के आसान स्टेप लेख में नीचे दिए गए है।
आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स 2026 रिजल्ट कैसे करें चेक?
स्टेप 1 - रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
स्टेप 2 - आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Opportunity @RBI लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब करेंट वैकेंसी के दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - नए खुले पेज पर RBI Assistant Prelims Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ आ जाएगी।
स्टेप 6 - इस पीडीएफ को डाउनलोड करें।
स्टेप 7 - रिजल्ट में अपना नाम चेक करने के लिए उम्मीदवार ctrl+f दबाएं और इसमें रोल नंबर एड करके एंटर पर क्लिक करें।
कब हुई थी आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स की परीक्षा
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का आयोजन 11, 13 और 30 अप्रैल को किया गया था। परीक्षा के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद आंसर की जारी की गई थी और उस पर प्राप्त आपत्तियों के आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार कर आज जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
कब होगी आरबीआई असिस्टेंट मेंस परीक्षा 2026
जानकारी के अनुसार, आरबीआई असिस्टेंट मेंस परीक्षा 2026 का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के एडमिट कार्ड एग्जाम के दिन से 4 से 5 दिन पहले यानी 2 या 3 जून को जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
