Bihar Police Constable Exam 2025, Bihar Police Constable Rejection List: बिहार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल द्वारा 33,042 अभ्यर्थियों के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं। इसमें 10,947 अभ्यर्थियों ने सिर्फ रजिस्ट्रेशन किया, लेकिन आवेदन पूरा नहीं किया। वहीं, 20,940 अभ्यर्थियों ने खुद अपना आवेदन रद्द किया। जबकि, 1155 आवेदन लिंग विसंगति, फोटो/सिग्नेचर खराब, या कई बार आवेदन करने जैसे कारणों से खारिज किए गए। बता दें कि यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत 19,838 कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित की जा रही थी।
Bihar Police Constable Exam 2025
Bihar Police Constable Exam 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लिखित परीक्षा 13 जुलाई, 16 जुलाई, 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई और 30 जुलाई 2025 को आयोजित की जा सकती है। हालांकि सीएसबीसी द्वारा अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान से 100 अंकों के सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जुलाई में जारी किया जा सकता है।
How to download Bihar Police Constable Admit Card 2025
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Police Constable Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार में कांस्टेबल के कुल 19838 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 7935 पर, ईडब्ल्यूएस के लिए 1983 पद, एससी के लिए 3174 पद, एसटी के लिए 199 पद, ईबीसी के लिए 3571 पद, बीसी के लिए 2381 पद और (बीसी महिला) के लिए 595 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
