Bihar Inter Admission 2026: बिहार बोर्ड 11वीं एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे करें अप्लाई

OFSS Bihar Admission: BSEB इंटर एडमिशन 2026-28 के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन छात्रों का नाम इस लिस्ट में आया है, वे OFSS पोर्टल के जरिए आवंटित कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों/कॉलेजों में इंटरमीडिएट 11वीं कक्षा (सत्र 2026–2028) में एडमिशन के लिए आधिकारिक तौर पर दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। जिन छात्रों का नाम इस लिस्ट में आया है, वे OFSS पोर्टल ofssbihar.net के जरिए आवंटित कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बिहार के हजारों इंटर कॉलेज और +2 स्कूलों में आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स समेत सभी स्ट्रीम में सीटें इसी ऑनलाइन सिस्टम से भरी जा रही हैं।

Bihar Inter Admission 2026

आवेदन की क्या है प्रक्रिया

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। छात्रों को OFSS की वेबसाइट ofssbihar.net पर जाकर Common Application Form भरना होगा। फॉर्म में जरूरी जानकारी देने के साथ 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो और एक्टिव मोबाइल नंबर अपलोड करना होगा। इसके बाद पसंद के स्कूल-कॉलेज और स्ट्रीम चुनकर 350 रुपये की फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। फाइनल सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सेव कर लेना बेहतर रहेगा।

End of Feed