Bihar DElEd Admission 2024: बिहार डीएलएड काउंसलिंग जारी, इस दिन जारी होगा पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

Bihar DElEd Counselling 2024 Seat Allotment Result: बिहार के सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में डीएलएड प्रोग्राम में दाखिले के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है। काउंसलिंग की प्रक्रिया तीन राउंड में पूरी होगी। बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए के लिए प्राइवेट और सरकारी कॉलेजों की लिस्ट जारी कर दी गई है।

Bihar DElEd Counselling 2024: बिहार में डीएलएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद ही काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 जून 2024 को शुरू की गई। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स को बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- biharboardonline.com पर जाना होगा। बिहार डीएलएड 2024 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया तीन राउंड में पूरी होगी।

Bihar DElEd Admission 2024

बिहार डीएलएड काउंसलिंग जारी

बिहार डीएलएड एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 15 फरवरी 2024 तक का समय दिया गया था। इसके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 मार्च 2024 से 28 अप्रैल 2024 तक हुआ था। इसका रिजल्ट 14 जून को जारी किया गया। अब काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया चल रही है। काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

End of Feed