बिहार बोर्ड की मार्कशीट में अब ‘फेल’ नहीं, लिखी जाएगी स्किल ट्रेनिंग के लिए पात्रता

इस शैक्षणिक सत्र से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में निर्धारित अंक हासिल नहीं कर पाने वाले छात्रों की मार्कशीट पर सीधे ‘फेल’ शब्द नहीं लिखा जाएगा। इसके स्थान पर उन्हें 'स्किल ट्रेनिंग के लिए पात्र' बताया जाएगा।

बिहार सरकार ने छात्रों को लेकर एक अहम फैसला लिया है। अब चालू शैक्षणिक सत्र से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में निर्धारित अंक हासिल नहीं कर पाने वाले छात्रों की मार्कशीट पर सीधे ‘फेल’ शब्द नहीं लिखा जाएगा। इसके स्थान पर उन्हें 'स्किल ट्रेनिंग के लिए पात्र' बताया जाएगा। सरकार का मानना है कि परीक्षा में असफल होना छात्र की प्रतिभा खत्म होने का संकेत नहीं है। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के अनुसार, शिक्षा विभाग इस बदलाव को लागू करने के लिए मौजूदा नियमों में जरूरी संशोधन करेगा। इसके बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) को भी इस संबंध में निर्देश जारी किए जाएंगे।

No More fail in bihar board

बिहार बोर्ड की मार्कशीट में अब ‘फेल’ नहीं (Image - ChatGPT)

नई व्यवस्था के तहत प्रमाणपत्र में ‘Fail’ की जगह ‘Eligible for Skill Development’ यानी ‘कौशल विकास के लिए पात्र’ जैसी भाषा का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका उद्देश्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाने वाले छात्रों को आगे की पढ़ाई और कौशल प्रशिक्षण के अवसरों से जोड़ना है।

End of Feed