Bihar Board Exam 2026: कल से शुरू होगी बिहार बोर्ड की परीक्षाएं, एडमिट कार्ड भूल गए तो भी नहीं छूटेगा पेपर; जानें नियम

Bihar Board Exam 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की कल से शुरुआत हो जाएगी। कई बार परीक्षा के दौरान छात्रों का एडमिट कार्ड खो जाता है या घर छूट जाता है, जिससे वह परेशान हो जाते हैं। ऐसे में छात्र क्या कर सकते हैं आइए आपको बताएं।

Bihar Board Exam 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल यानी मंगलवार, 17 फरवरी से शुरू होने वाली है। परीक्षा की तैयारी कर रहे 10वीं 12वीं के करीब 15 लाख से अधिक छात्र और छात्राएं परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। लेकिन इस बीच बोर्ड परीक्षा में नकल को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। छात्रों के लिए भी कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें परीक्षा केंद्र पर देरी से न पहुंचने की सलाह भी दी गई है। इसके साथ ही जो छात्र एडमिट कार्ड भूल जाते हैं उनके लिए भी कुछ नियम हैं। अगर आप भी किसी वजह से अपना एडमिट कार्ड भूल जाते हैं तो आइए आपको बताएं आप क्या कर सकते हैं।

BSEB Board Exam 2026

बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड खो जाएं तो क्या करें ?

बिहार बोर्ड परीक्षाएं 2026 दो शिफ्टों में होगी पूरी

बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे की है, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे की है।

End of Feed