LIVE

JEE Mains Result 2026: घोषित हुआ जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JEE Main Result 2026) खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज यानी 16 फरवरी, 2026 को जेईई मेन सेशन 1 परिणाम जारी कर (JEE Main Session 1 Result 2026) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (JEE Main Session 1 Result) सकते हैं।

JEE Mains Result 2026: घोषित हुआ जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

JEE Mains Result 2026: घोषित हुआ जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

NTA JEE Mains Result 2026 Session 1 Live Updates : जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JEE Main Result 2026) खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज यानी 16 फरवरी, 2026 को जेईई मेन सेशन 1 परिणाम जारी कर (JEE Main Session 1 Result 2026) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (JEE Main Session 1 Result) सकते हैं। जेईई मेन 2026 पेपर 1 (B.E./B.Tech.) में कुल 13,04,653 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिसमें से 8,55,085 पुरुष और 4,49,568 महिला परीक्षार्थी शामिल थे। कैटेगरी के आधार पर देखें तो सामान्य वर्ग से 4,52,825, ओबीसी एनसीएल से 5,17,336, ईडब्ल्यूएस से 1,60,958, एससी वर्ग से 1,29,902 और एसटी वर्ग से 43,632 छात्रों ने परीक्षा दी।

FEB 16, 2026 19:38 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: कुल 12 अभ्यर्थियों के 100 पर्सेंटाइल मार्क्स

  1. श्रेयस मिश्रा - दिल्ली (NCT)
  2. नरेंद्रबाबूगरी माहिथ - आंध्र प्रदेश
  3. शुभम कुमार - बिहार
  4. कबीर छिल्लर - राजस्थान
  5. चिरंजीब कर - राजस्थान
  6. भावेश पात्रा - ओडिशा
  7. अनय जैन - हरियाणा
  8. अर्णव गौतम - राजस्थान
  9. पासला मोहित - आंध्र प्रदेश
  10. माधव विरादिया - महाराष्ट्र
  11. पुरोहित निमय - गुजरात
  12. विवान शरद माहिश्वरी - तेलंगाना
FEB 16, 2026 19:16 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: जारी हुआ जेईई मेन का रिजल्ट

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) 16 फरवरी, 2026 को जेईई मेन 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। सत्र 1 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
FEB 16, 2026 18:25 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: ऐसे छात्रों का रिजल्ट रद्द कर दिया जाएगा

JEE Mains Result 2026 LIVE अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले उम्मीदवारों के परिणाम रद्द कर दिए जाएंगे और घोषित नहीं किए जाएंगे। इसी प्रकार, आवंटित केंद्र के अलावा किसी अन्य केंद्र से परीक्षा देने वाले या किसी अन्य व्यक्ति को अपनी ओर से परीक्षा देने की अनुमति देने वाले उम्मीदवारों के परिणाम भी रद्द कर दिए जाएंगे।
FEB 16, 2026 17:10 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • jeemains.in
  • jeemain.nta.in
FEB 16, 2026 16:23 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल

JEE Mains Result 2026 LIVE साल 2022 में 8.72 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं साल 2023 में कुल 8.60 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। साल 2024 में 12.21 लाख और साल 2025 में 13.11 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। साल 2026 की बात करें तो जेईई परीक्षा में इस साल 14.50 लाख से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।
FEB 16, 2026 15:33 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: यहां चेक कर सकेंगे रिजल्ट

JEE Mains Result 2026 LIVE जेईई मेन परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी सबसे पहले नीचे दिए इस लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
jeemain.nta.nic.in
FEB 16, 2026 14:39 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE : जारी होने वाली है टॉपर्स की लिस्ट

JEE Mains 2026 स्कोरकार्ड में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमेटिक्स के पर्सेंटाइल स्कोर के साथ-साथ ओवरऑल एग्रीगेट पर्सेंटाइल भी दिखेगा। स्कोरकार्ड के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी।
FEB 16, 2026 14:35 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE : बीते पांच सालों में कितने अभ्यर्थियों ने किया आवेदन ?

साल 2022 में 8.72 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं साल 2023 में कुल 8.60 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। साल 2024 में 12.21 लाख और साल 2025 में 13.11 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। साल 2026 की बात करें तो जेईई परीक्षा में इस साल 14.50 लाख से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।
FEB 16, 2026 14:35 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE : JEE टॉप करने के बाद कहां मिलता है एडमिशन ?

जेईई मेन्स में टॉप करने वाले अभ्यर्थियों को टॉप आईआईटी में पढ़ने का मौका मिलता है। देश के टॉप आईआईटी इंस्टीट्यूट में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, तिरुचिरापल्ली, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राउरकेला, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक, सुरथकल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कालीकट, और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वारंगल शामिल हैं।
FEB 16, 2026 14:03 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE : कब जारी होंगे कटऑफ मार्क्स ?

NTA ने साफ किया है कि कटऑफ मार्क्स और ऑल इंडिया रैंक्स सेशन 1 के रिजल्ट में शामिल नहीं होंगे। ये डिटेल्स बाद में, अगले सेशन पूरे होने के बाद बताई जाएंगी।
FEB 16, 2026 13:09 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE : क्या लाइव हो गया लिंक ?

हालांकि JEE Mains 2026 रिजल्ट लिंक पहले ही बन चुका है, लेकिन स्टूडेंट्स के लिए स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड करने के लिए यह एक्टिव नहीं है। एक्टिवेट होने के बाद, रिजल्ट लिंक jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा।
FEB 16, 2026 12:36 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE : सिर्फ तय शेड्यूल पर ही भरोसा करें उम्मीदवार: NTA

एनटीए ने साफ कहा है कि जारी किया गया परिणाम ही अंतिम माना जाएघा। इसके साथ ही एक ही सत्र में एक से ज्यादा बार परीक्षा देने की कोशिश का मामला सामने आने पर उम्मीदवारी तत्काल रद्द कर दी जाएगी।
FEB 16, 2026 11:51 IST

JEE Mains Result 2026 Live: JEE Mains 9 Questions Dropped: कुल 9 सवाल हुए रद्द

जेईई मेन 2026 सेशन 1 पेपर 1 से जुड़े फाइनल डॉक्यूमेंट के अनुसार कुल 9 सवाल रद्द कर दिए गए हैं। ऐसे में परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब संशोधित आंसर्स पर अपने जवाब मिलाकर संभावित स्कोर गेस कर सकते हैं।
FEB 16, 2026 11:14 IST

JEE Mains Result 2026 Live: रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए तैयार रहें छात्र

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि तैयार रखें ताकि जैसे ही रिजल्ट जारी होता है, उसे तुरंत डाउनलोड किया जा सके। बता दें कि 21 से लेकर 29 जनवरी 2026 के बीच परीक्षा अलग-अलग शिफ्टों में करवाई गई थी। इस साल एग्जाम में रिकॉर्ड तोड़ स्टूडेंट्स शामिल हुए। कुल 13,50,969 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 96.29 फीसदी छात्रों ने परीक्षा दी।
FEB 16, 2026 11:11 IST

JEE Mains Result 2026, Jeemain.nta.ac.in LIVE: MCQs के लिए क्या है मार्किंग स्कीम ?

  • सही जवाब या सबसे सही जवाब: चार मार्क्स (+4)
  • किसी भी गलत ऑप्शन को मार्क करने पर एक मार्क्स (-1) कम दिया जाएगा
  • बिना जवाब वाले/रिव्यू के लिए मार्क किए गए (बिना कोई ऑप्शन चुने) को कोई मार्क्स (0) नहीं दिया जाएगा
  • अगर एक से ज्यादा ऑप्शन सही पाए जाते हैं, तो सिर्फ उन लोगों को चार मार्क्स (+4) दिए जाएंगे जिन्होंने किसी भी सही ऑप्शन को मार्क किया है
  • अगर सभी ऑप्शन सही पाए जाते हैं, तो उन सभी को चार मार्क्स (+4) दिए जाएंगे जिन्होंने सवाल हल करने की कोशिश की है
  • छोड़े गए सवालों के लिए, उस खास शिफ्ट में शामिल होने वाले सभी लोगों को पूरे मार्क्स दिए जाएंगे।
FEB 16, 2026 11:04 IST

JEE Mains Session 1 Live: Final Answer Key कैसे चेक करें फाइनल आंसर की?

JEE Main 2026 फाइनल आंसर की ऑफिशियल NTA वेबसाइट – nta.ac.in और ऑफिशियल JEE Main वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in से चेक की जा सकती है।
FEB 16, 2026 10:59 IST

JEE Mains Session 1 Live: फाइनल आंसर की हुई जारी

जेईई मेन सेशन 1 की फाइनल आंसर की अब ऑफिशियली उपलब्ध हैंं। कैंडिडेट PDF डाउनलोड करने और अपनी-अपनी शिफ्ट के लिए क्वेश्चन ID और कन्फर्म की वेरिफाई करने के लिए ऑफि शियल NTA वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहां चेक करें- https://jeemain.nta.nic.in / jeemain@nta.ac.in 011-40759000.
FEB 16, 2026 10:56 IST

JEE Mains Result 2026 Live: ये हैं जेईई मेन्स 2026 की वेबसाइट्स

JEE Main 2026 की वेबसाइट पर ही ध्यान दें और लगातार अपडेट्स पर नजर बनाए रखें। ये वेबसाइट हैं-

– jeemain.nta.nic.in
– nta.ac.in

बता दें कि उम्मीदवारों को JEE Main रिजल्ट चेक करने और डाउनलोड करने के लिए अपने कैंडिडेट पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
FEB 16, 2026 10:39 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: एप्लीकेशन नंबर भूलने पर क्या करें?

अगर आप अपना JEE Main एप्लीकेशन नंबर भूल गए हैं, तो इसे ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से आसानी से पा सकते हैं। इन स्टेप्स को फॉलो करें-
  • सबसे पहले कैंडिडेट लॉगिन पेज पर “Forgot Application Number” पर क्लिक करें।
  • अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्म तिथि डालें।
  • आपको अपना एप्लीकेशन नंबर आपके रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर मिलेगा।
FEB 16, 2026 10:37 IST

JEE Mains Result 2026 LIVE: कब जारी होगा जेईई परीक्षा का रिजल्ट?

जेईई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 16 फरवरी को एनटीए द्वारा जारी किया जाएगा। पहले परिणाम जारी होने की तारीख 12 फरवरी तय की गई थी लेकिन ताजा अपडेट के मुताबिक, एनटीए पहले आंसर की जारी करेगा और फिर तुरंत बाद नतीजों का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।