BBOSE Class 12 Dummy Admit Card: बिहार ओपन बोर्ड ने जारी किया कक्षा 12वीं का डमी एडमिट कार्ड, इस दिन तक कर पाएंगे सुधार

BBOSE Class 12 Dummy Admit Card: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन द्वारा कक्षा 12वीं के डमी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com पर जारी कर दिए गए हैं।

BBOSE Class 12 Dummy Admit Card: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन (BBOSE) कक्षा 12वीं की जून 2026 परीक्षा के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब, बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट interbiharboard.com पर जाकर अपने क्रेडेंशियल की मदद से लॉग इन कर सकते हैं और डमी एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को वेरीफाई करते कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यह डमी एडमिट कार्ड छात्रों द्वारा भरे गए परीक्षा फॉर्म के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें किसी भी गलती को सुधारने के लिए बोर्ड ने 9 जुलाई, 2026 से 11 जुलाई, 2026 तक का समय दिया है। उम्मीदवार सुधार के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

BBOSE Class 12 Dummy Admit Card

BBOSE Class 12 Dummy Admit Card (Photo - AI)

स्टडी सेंटर कोऑर्डिनेटर की होगी मुख्य भूमिका

BBOSE की वेबसाइट पर छात्रों के साथ-साथ स्टडी सेंटर कोऑर्डिनेटर को भी अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अनुमति दी गई है। बोर्ड ने कोऑर्डिनेटर को निर्देश दिया है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, जानकारियों का मिलान करें, छात्रों के हस्ताक्षर अपलोड करें और त्रुटियों को सुधारने में छात्रों की मदद करें। यदि एडमिट कार्ड में कोई गलती पाई जाती है, तो छात्र तुरंत अपने कोऑर्डिनेटर से संपर्क करेंगे, जिसके बाद कोऑर्डिनेटर 11 जुलाई तक ऑनलाइन सुधार की रिक्वेस्ट सबमिट करेंगे।

End of Feed